Crime
गोपालगंज: साधु चौक पर मछली कारोबारी से मारपीट, 1 लाख 5 हजार रुपये छीनने का आरोप
गोपालगंज के साधु चौक पर मछली कारोबारी से बकाया पैसे के विवाद में मारपीट और डकैती का मामला सामने आया है। घटना में घायल कारोबारी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गोपालगंज जिले के साधु चौक पर एक मछली कारोबारी से मारपीट और पैसा छीनने का मामला प्रकाश में आया है। नगर थाना क्षेत्र के बसडिला होलसेल मछली व्यवसाय से जुड़े पीड़ित का दावा है कि बकाया पैसे के विवाद में आरोपियों ने उनके साथ डंडों से हमला कर जेब से करीब एक लाख पाँच हजार रुपये छीन लिए।
घटना के बाद घायल कारोबारी की हालत गंभीर बनी रहने पर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित के अनुसार, मठिया गांव के रहने वाले सुरेश और उसके साथियों ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।