🔥 TRENDING African Banks Embrace AI Despite Legac... PU ਵਿਚ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਨੇ ਕੀਤੀ ਖ਼ੁਦਕੁਸ਼ੀ Himachal Pradesh Sets Raw Water Price... Delhi Opens Former CM Kejriwal's Resid... Meghalaya High Court orders DGP to sus... एशिया का प्रसिद्ध सोनपुर मेला में इस ब...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

गोपालगंज सदर अस्पताल में मरीजों की मौत के बाद जमकर बवाल

✍️ Reporter: Amid Kumar 🗓 27 Nov 2026, 10:08 AM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गोपालगंज सदर अस्पताल में मरीजों की मौत के बाद जमकर बवाल

गोपालगंज सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा भड़क गया। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, नाराज लोगों ने अस्पताल के कर्मचारियों को बंधक भी बना लिया, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही के कारण मरीज की जान गई है। वहीं, अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है और अस्पताल में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
📲Get App