🔥 TRENDING Swami Aseemanand’s radical service to... ଢେଙ୍କାନାଳ ଜିଲ୍ଲାରେ ବାତ୍ୟା 'ଆକଭାନ' ନିମି... ସାଇକ୍ଲୋନ୍ ଆକ୍ବାନ୍: ଢେଙ୍କାନାଳ ପୌରପାଳିକା... US Companies Ramp Up Design and Resear... Ahmedabad Hosts Third All India Police... Karnataka vs Jharkhand: Match Preview...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Lifestyle

गोपालगंज पहुंचे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 20 Nov 2026, 12:08 AM 👁 24
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लंबे समय के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पुर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी अपनी पुत्री रोहणी आचार्य के साथ गोपालगंज पहुंचे

गोपालगंज से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पहुँचे अपने परिवार के साथ पहुंचे अपने पैतृक जिला गोपालगंज


गोपालगंज में लंबे अरसे बाद गुरुवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने परिवार के साथ अपने पैतृक जिले पहुंचे। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बेटी रोहिणी आचार्य भी मौजूद रहीं। लालू परिवार के गोपालगंज पहुंचते ही जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं। हालांकि, लालू प्रसाद यादव ने अपने इस दौरे को पूरी तरह पारिवारिक बताया। उन्होंने कहा कि परिवार में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वे गोपालगंज आए हैं।
लालू प्रसाद यादव अपने परिवार के साथ जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में ठहरे हुए हैं। यहां से उनका काफिला उचकागांव थाना क्षेत्र के बरगछिया गांव पहुंचेगा, जहां राबड़ी देवी की बहन के घर आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में पूरा परिवार शामिल होगा। इसके अलावा लालू प्रसाद यादव ने अपने पैतृक गांव फुलवरिया जाने और प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना करने की भी बात कही है। इस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते रोहिणी आचार्य ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार और बिहारियों से जो वादे किए गए थे, वे आज तक पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को बिहार की जनता से किए गए वादों को पूरा करना चाहिए।
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर रोहिणी आचार्य ने कहा कि उनके लिए पार्टी में आने का दरवाजा हमेशा खुला हुआ है। उन्होंने नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की। रोहिणी ने छठी मईया से प्रार्थना करते हुए कहा कि वे सत्ता में बैठे लोगों को सद्बुद्धि दें, ताकि वे बिहार और बिहार की जनता के हित में काम कर सकें।
लंबे अरसे बाद लालू परिवार के पैतृक जिले गोपालगंज पहुंचने से राजनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, लालू प्रसाद यादव ने इस दौरे को पारिवारिक कार्यक्रम तक सीमित बताया है, लेकिन रोहिणी आचार्य के राजनीतिक बयानों ने दौरे को सियासी रंग दे दिया है। अब जिले के राजनीतिक गलियारों में इस दौरे को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

बाइटरोहिणी आचार्य
📲Get App