🔥 TRENDING 22 नवंबर को प्राणमंत्री नरेंद्र मोदी क... कोतमा के बंजारा तिराहे पर फूटी पाइपलाइ... बरोठा ग्राम पंचायत में लेखपाल पर बाढ़... दिल्ली-NCR की जहरीली हवा से हो रहे फेफ... mathura बरसाना पुलिस बनी परिवार का सहा... वृंदावन - मनचलों से डरो मत, तुरंत करो...
12 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
गणेश चतुर्थी पर दुकान में विराजे गणपति बप्पा, विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना
Religion

गणेश चतुर्थी पर दुकान में विराजे गणपति बप्पा, विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 14 Sep 2026, 03:44 PM 👁 109
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गणपति बप्पा की भक्ति में डूबा बाजार, पूजा-अर्चना कर मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

उरई, जालौन। आज 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। गणेश भक्त बाजार से भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा लेकर अपनी दुकान पर पहुंचे और विधि-विधान से गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान भगवान गणेश जी को पुष्प अर्पित किए गए और सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा व्यापार में उन्नति की कामना की गई। गणपति दरबार को फूलों से सजाया गया, जिससे दुकान का वातावरण भक्तिमय नजर आया। गणेश चतुर्थी के अवसर पर भक्तों ने एक-दूसरे को पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और भगवान श्री गणेश से सभी के जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।
📲Get App