🔥 TRENDING मुरबाडमध्ये २०० हून अधिक महिलांना 'महि... Wild Elephant Roams Residential Area o... Ujjain protest over road widening turn... આઇ.ટી.આઇ. અમરેલી ખાતે કાયદો અને ઊર્જા... त्यागराज स्टेडियम में ‘वैश्य कुल सांस्... राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कंप्यू...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
गणपति जी का 20वां विशाल महोत्सव आयोजित
Religion

गणपति जी का 20वां विशाल महोत्सव आयोजित

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 14 Sep 2026, 05:50 PM 👁 50
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

14 सितंबर को विशेष पूजा-अर्चना, 20 सितंबर को माताजी का दरबार, जागरण एवं भव्य झांकी रहेगी मुख्य आकर्षण

उरई, जालौन। गणपति जी के 20वें विशाल महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। महोत्सव के तहत 14 सितंबर से विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में गणेश पूजन, स्थापना एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम होंगे। महोत्सव के दौरान 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। वहीं 20 सितंबर को माताजी का दरबार, जागरण एवं झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। झांकी का आयोजन कानपुर के कलाकारों द्वारा किया जाएगा। आयोजकों ने सभी गणेश भक्तों से महोत्सव में शामिल होकर भगवान गणपति का आशीर्वाद लेने की अपील की है। महोत्सव को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
📲Get App