🔥 ट्रेंडिंग हाथरस में प्यार की अनोखी मिसाल, संकलू... राष्ट्रीय राजकीय सत्ता परिषद या संघटने... অন্ধকারের মধ্যে মন্দিরে চত্বরে বসে এক... શ્રી શક્તિ સેવા મંડળની આદિવાસી મહિલાઓ... एआई‑जनित वीडियो में आशा पारख और माधुबा... एसआईटी ने पूर्व बंगाल मंत्री इंद्रनील...
04 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

गुना में जन अभियान परिषद की जिला स्तरीय बैठक, विकास कार्यों की समीक्षा

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 04 नव. 2026, 11:37 AM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला गुना की जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में विकासखंड समन्वयकों और नवांकुर संस्थाओं के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और आदर्श ग्राम निर्माण पर जोर दिया गया।

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला गुना के तत्वावधान में जिला पंचायत सभागार में विकासखंड समन्वयकों एवं नवांकुर संस्थाओं की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष एवं पद्मश्री सम्मानित श्री मोहन नागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

बैठक में जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक श्री सुशील बरुआ द्वारा नवांकुर संस्थाओं के लेखा-जोखा एवं प्रगतिरत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान उपस्थित नवांकुर संस्थाओं के सदस्यों एवं परामर्शदाताओं ने अपने-अपने सेक्टर में संचालित गतिविधियों एवं किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की।

अपने संबोधन में श्री मोहन नागर ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज की सक्रिय सहभागिता से स्वावलंबन एवं स्वैच्छिकता को बढ़ावा देते हुए आदर्श ग्राम निर्माण की दिशा में कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने नवांकुर संस्थाओं के माध्यम से जन सूचना केंद्र, वाचनालय, संस्कार केंद्र, नर्सरी एवं वाटिका जैसी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की बात कही, साथ ही जल गंगा संवर्धन अभियान सहित सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों में जनभागीदारी बढ़ाने पर भी बल दिया।

बैठक में जिला समन्वयक श्रीमती मंजूषा सालोमन, विकासखंड समन्वयक श्री प्रमोद रघुवंशी, श्री कृष्णपाल, श्री मुकेश, श्री प्रद्युम्न सहित परिषद के अधिकारी-कर्मचारी, नवांकुर संस्थाओं के सदस्य एवं परामर्शदाता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक समन्वयक श्री अमित गोयल ने किया तथा अंत में ब्लॉक समन्वयक श्री लोकेंद्र द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
📲Get App