Crime
गुना में 2.50 लाख रुपये मूल्य के गांजा सहित दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
मृगवास थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम पीपलहेडा तिराहे से 5.084 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी उड़ीसा के निवासी हैं और पूर्व में भी इसी मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं।
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के नेतृत्व में जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन और एसडीओपी चांचौड़ा मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में मृगवास थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने करीब 2.50 लाख रुपये मूल्य के गांजा सहित दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।
06 अक्टूबर 2026 को मृगवास थाना अंतर्गत सानई चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मृगवास-चांचौड़ा रोड स्थित ग्राम पीपलहेडा तिराहे पर दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचने की फिराक में खड़े हैं। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने हुलिया के आधार पर दो व्यक्तियों को घेर लिया। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना परिचय गरीब सूना पुत्र गोजा सूना (40 वर्ष), निवासी ग्राम खलिया, और गुणसागर पुत्र हिरण्या टांड़ी (25 वर्ष), निवासी ग्राम वनमाल, दोनों थाना पटनावड़, जिला बलांगीर (उड़ीसा) के रूप में बताया। विधिवत तलाशी के दौरान उनके पास रखे प्लास्टिक के कट्टे से 5.084 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत 2.50 लाख रुपये अनुमानित है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मृगवास थाने में अपराध क्रमांक 121/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार हुए दोनों आरोपी पूर्व में भी गांजा तस्करी के मामले में मृगवास थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार हो चुके हैं। 26 मई 2026 को उन्हें अन्य साथियों के साथ अवैध मादक पदार्थ तस्करी करते हुए पकड़ा गया था, जिसके संबंध में अपराध क्रमांक 56/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। पुलिस अब आरोपियों के अन्य संभावित नेटवर्क और स्त्रोतों की विस्तृत जांच कर रही है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव के नेतृत्व में सानई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राहुल शर्मा सहित अन्य पुलिस कर्मियों का विशेष योगदान रहा है।