🔥 ट्रेंडिंग એરોમા સર્કલ ઉપર 13 ગાડીઓ નો એક્સીડન્ટ નવસારીમાં માતા સામે 3 વર્ષના બાળકને દી... मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में मा... જૂનાગઢમાં ગિરનાર-દાતાર વિસ્તારમાં પાંચ... Voters Cast Ballots Across District in... दृश्यम 3 रिलीज़ से एक दिन पहले श्रिया...
06 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

गुना के कैंट थाना पुलिस ने पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास ओवरब्रिज साइट से चोरी किया शटरिंग मटेरियल, आरोपी शादाब गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 06 अक्टू. 2026, 09:52 AM 👁 14
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गुना पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के नेतृत्व में कैंट थाना पुलिस ने पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज साइट से चोरी हुए शटरिंग मटेरियल के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी हुई सामग्री और घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा भी जब्त किया है।

गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम ने पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज साइट से शटरिंग मटेरियल चोरी के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से चोरी हुआ शटरिंग मटेरियल एवं वारदात में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा विधिवत जप्त किया गया है।

घटना की जानकारी के अनुसार, 02 अक्टूबर 2026 को कैंट थाना क्षेत्र में पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज साइट से अज्ञात व्यक्ति द्वारा एंगल ब्रेकेट, यू जेक, व्ही जेक, लेजर पाइप, स्टील रॉड और सरिया समेत शटरिंग मटेरियल चोरी कर लिया गया था। साइट इंचार्ज अभिषेक गायकवाड द्वारा 03 अक्टूबर 2026 को कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिस पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 888/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

कैंट थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी की तलाश के लिए अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और तकनीकी संसाधनों का विश्लेषण करते हुए सघन प्रयास किए। 04 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेही शादाब उर्फ छोटू (पुत्र मुख्तयार अली, उम्र 20 वर्ष, निवासी पेंशनर मोहल्ला, कैंट गुना) को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात को स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया शटरिंग मटेरियल— एंगल ब्रेकेट 02, यू जेक 04, व्ही जेक 02, लेजर पाइप 07 एवं स्टील रॉड 04 सहित घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा जब्त किया है।

गिरफ्तार आरोपी शादाब अली के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच में पाया गया कि उसके विरुद्ध कैंट थाने में अपराध क्रमांक 255/25, धारा 296, 115(2), 119(1), 119(2), 351(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज है। माननीय न्यायालय गुना के प्रकरण क्रमांक 132/25 में आरोपी के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट भी जारी था, जिसमें पुलिस ने आरोपी की विधिवत गिरफ्तारी की कार्यवाही की है। इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, प्रधान आरक्षक प्रदीप कुशवाह, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण पारस, आरक्षक शुभम रघुवंशी, आरक्षक राजू बघेल, आरक्षक सूर्यभान जाट एवं आरक्षक राहुल माहौर की सराहनीय भूमिका रही है।
📲Get App