🔥 TRENDING अखिल भारतीय आदिम जनजाति संघर्ष मोर्चा... Congress-DMK Rift Deepens: Tamil Nadu... Dispute Over Lamp on Thiruparankundram... DMK’s M.K. Stalin Confirms No Shift in... Chandrababu Naidu Urges All Andhra NDA... Ram Madhav Criticises Congress Over DM...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

गोमती नदी के नाले पर पुल निर्माण का भूमि पूजन, विधायक सीताराम वर्मा ने किया शिलान्यास

✍️ Reporter: Ajay Kumar Giri 🗓 29 Nov 2026, 09:47 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
चांदा, सुल्तानपुर।
रविवार को स्थानीय विधायक सीताराम वर्मा ने छापर गांव में गोमती नदी के नाले पर पुल निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। पुल का निर्माण छापर गांव में गौशाला के बगल में कराया जाएगा।

पुल के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। अभी लोगों को आने-जाने के लिए करीब चार से पांच किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। पुल बन जाने से परिगड़ा, अहरौला, गोपीनाथपुर और किन्दीपुर गांव के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। इससे ग्रामीणों का समय और दूरी दोनों बचेंगे।

इस मौके पर छापर ग्राम प्रधान रवि निषाद, मनीष सिंह, महेंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
📲Get App