🔥 TRENDING પરમ પૂજ્ય આચાર્ય ભગવંતોના આશીર્વાદ પ્ર... मावळचे आमदार सुनील शेळके प्रकरणात दोन्... મહીસાગર જિલ્લાની શાળાઓમાં નવરાત્રિ મહો... अररिया: जिला अग्निशमन पदाधिकारी डॉ० अश... વડોદરા: 108ની મહિલા કર્મચારી દારૂ પીધે... ग्राम पंचायत बलबहरा में लाखों रुपये के...
17 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

गोमती एक्सप्रेस में महिला के कटे शव के मिलने से सनसनी

✍️ Reporter: Asad Alvi 🗓 16 Oct 2026, 10:28 AM 👁 32
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लखनऊ में गोमती एक्सप्रेस के एस1 कोच में एक महिला का कई हिस्सों में कटा हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लखनऊ में गोमती एक्सप्रेस ट्रेन में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एस1 कोच में रखे एक बॉक्स और बैग में एक महिला का कई हिस्सों में कटा हुआ शव बरामद हुआ है। बॉक्स में सर कटा धड़ और बैग में हाथ-पैर रखे मिले हैं।

यह शव करीब 30 से 35 साल की महिला का बताया जा रहा है। ट्रेन की सफाई कर रहे स्टाफ ने इस संबंध में जीआरपी को सूचना दी थी, जिसके बाद जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सनसनीखेज वारदात ने यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों के बीच खलबली मचा दी है। पुलिस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।
📲Get App