🔥 TRENDING Kolar Industrial Department Approves H... Kashmir: Woman Jumps from Window After... J&K Class 10 Exams Begin: 97,000 Stude... GCC Raises Safety and Planning Concern... Karnataka Sets Up Special District Com... Sindhia Retorts to Digvijay Singh: 'So...
19 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Entertainment

गोल्फ सिटी प्लॉट-8 के बच्चों एवं निवासियों ने किया रामायण का भव्य मंचन,भावविभोर हुए दर्शक।

✍️ Reporter: Rajesh Mandal 🗓 19 Oct 2026, 05:54 PM 👁 22
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

Rajesh mandal

नोएडा।गोल्फ सिटी,प्लॉट-8 के बच्चों एवं निवासियों द्वारा सोसाइटी के श्री शिव मंदिर समिति द्वारा आयोजित श्रीदुर्गापूजा महोत्सव में रामायण का भव्य एवं भावपूर्ण मंचन किया गया।भगवान श्रीराम के जीवन,आदर्शों, त्याग, मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा और धर्म की विजय पर आधारित इस धार्मिक आयोजन ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।रामायण के विभिन्न प्रसंगों के सजीव मंचन को देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे।
कार्यक्रम में कथावाचक रिद्धिमा,राशि,विष्णु आरव ,छोटा राम अन्वित,लक्ष्मी आध्या,नारद सिद्धार्थ,गुरुविश्वामित्र आदि ,गुरु वशिष्ठ दर्श,राजा दशरथ रुचिका,माता कौशल्या शिवा,भाभी
माता, सुमित्रा पूजा मिश्रा,माता केकई अंजू,सिपाही कृष्णा,छोटा राम कान्हा ,छोटा,लक्ष्मण-अक्षत,छोटा भरत अयान,छोटा शत्रुघ्न अद्विक झा,राजा दिव्यम,राजा शिवाय,अन्वय, मंथरा पूजा मिश्रा,मातासुनैना दिव्या जी ,परशुराम व्योम,राम अद्विक,लक्ष्मण वेदांशी,भरत ध्रुव,शत्रुघ्न रियान,सीता यामी,उर्मिला आध्या,सुकृति रिया,मांडवी पीहू,जटायू अथर्व,केवट आरव सिन्हा,हनुमान आरव,कृष्णा,सुग्रीव-वेद,अंगद दिव्यम,नल शिवांश,नील-श्रेयान,वेद सुषेण सिद्धार्थ,शबरी मीराभाभी,शुभाहू रेयान,हिरण आदि,सूर्पनखा रुचिका,रावण का साधु रूप शिवाय,रावण रेयांश,तारका पूजा झा,मंदोदरी जागृति,मेघनाथ शिवाय,विभीषण अन्वय,कुंभकरण गरिमा,त्रिजटा,सीमा चौधरी,सहित सभी बच्चों ने अपनी प्रतिभा,संवाद अदायगी,अभिनय और भाव-भंगिमाओं के माध्यम से रामायण के पात्रों को जीवंत कर दिया।भगवान श्रीराम,माता सीता,लक्ष्मण,हनुमान जी तथा अन्य पात्रों के प्रसंगों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंचन के दौरान जय श्रीराम के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।कार्यक्रम का संचालन राजीव त्यागी,आरती सिंह एवं रश्मि सिंह ने किया।
डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति,धार्मिक परंपराओं और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित करना था।रामायण केवल एक धार्मिक ग्रंथ ही नहीं,बल्कि आदर्श परिवार,आदर्श समाज,सत्य, परेम, त्याग,सेवा और कर्तव्यपालन की शिक्षा देने वाला महान ग्रंथ भी है।उन्होंने कहा कि गोल्फ सिटी के बच्चों एवं निवासियों की इस सराहनीय पहल ने यह संदेश दिया कि सामूहिक प्रयासों से धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखा जा सकता है।इस प्रकार के आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उनमें संस्कार,अनुशासन,सहयोग और सामाजिक एकता की भावना भी विकसित करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में श्रीशिव मंदिर समिति के सदस्य डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा,प्रवीण बांगिया,एसपी शर्मा,कुलदीप त्यागी,पुनीत चौधरी,सुनीर शर्मा,डीके मलिक,सुनीता कुमारी,शक्ति जी,सुरिन्दर कौर,सहित उपस्थित सैकड़ों लोगों ने रामायण का भव्य मंचन करने वाले सभी बच्चों एवं सहयोगी निवासियों की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।पूरा आयोजन श्रद्धा,उत्साह और भक्तिमय वातावरण के बीच संपन्न हुआ।
📲Get App