🔥 ट्रेंडिंग ಭಾರತ-ನ್ಯೂಜಿಲ್ಯಾಂಡ್ T20 ಸರಣಿಯ ಎರಡನೇ ಪಂದ... BESCOM Sets Oct 31, 2026 Deadline for... આખા વર્ષ ની મેહનત ઉપર પાણી ફરી વળીયુ વ... Karnataka Police to Recruit 7,925 New... Karnataka Health Dept Provides Free Co... India Sees 25% Rise in Millet Exports...
23 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

ग्लोबल बीएड कॉलेज पर एसीबी का शिकंजा: डायरेक्टर, टीचर और लेक्चरर 5 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: Subhash Mehta 🗓 23 अक्टू. 2026, 07:39 PM 👁 12
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्लोबल बीएड कॉलेज के डायरेक्टर, टीचर और लेक्चरर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने विद्यार्थियों की कम उपस्थिति (अटेंडेंस) पूरी करने की एवज में रिश्वत मांगी थी। एसीबी टीम ने कार्रवाई करते हुए उन्हें 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया।
20 हजार रुपए की हुई थी मांग
एसीबी के अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों द्वारा इस कार्य के एवज में कुल 20 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की गई थी। एसीबी को ग्लोबल बीएड कॉलेज के खिलाफ लंबे समय से कम उपस्थिति पूरी करने के नाम पर अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही थीं।
यह पूरी कार्रवाई एसीबी के एसपी रतन राज पुरोहित के निर्देशन में की गई। फिलहाल, एसीबी की टीम द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और गहन जांच जारी है।
📲Get App