🔥 TRENDING Gold Prices in Delhi on Oct 3, 2026: 2... FSSAI declares new Nestlé product unsa... BJP Launches Booth-Level Campaign Meet... Students Learn Plant Conservation Tech... Bihar School’s Roof Held by Desks Afte... Special Festival Trains from Rani Kama...
03 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

गोला गोकर्णनाथ: भुसौरिया गांव में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

✍️ Reporter: Vikas Shukla 🗓 03 Oct 2026, 05:30 PM 👁 29
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गोला गोकर्णनाथ कोतवाली क्षेत्र के भुसौरिया गांव में एक 30 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गोला गोकर्णनाथ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भुसौरिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक करीब 30 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही गोला कोतवाल अम्बर सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक युवक अपने पीछे पत्नी और एक बेटी को छोड़ गया है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा हो सके।
📲Get App