🔥 TRENDING સેવા હી સંકલ્પ અભિયાન’ અંતર્ગત ચિત્ર સ... પ્લાસ્ટિક મુક્ત ભારત અને પ્લાસ્ટિક મુક... Fresh Embankment Breach Hits Saran, Go... Judge Abhijeet Dipke Briefly Detained... Maharashtra CM Devendra Fadnavis launc... CJP Protests in Mumbai Over Dipke’s Ra...
02 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

गोला गोकर्णनाथ: भारत भूषण कॉलोनी में स्कॉर्पियो की चपेट में आकर गोवंश की दर्दनाक मौत, पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया

✍️ Reporter: Vikas Shukla 🗓 02 Oct 2026, 12:34 PM 👁 135
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गोला गोकर्णनाथ की भारत भूषण कॉलोनी में गुरुवार सुबह एक स्कॉर्पियो की चपेट में आने से गोवंश की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गोला गोकर्णनाथ। भारत भूषण कॉलोनी में गुरुवार की सुबह करीब 5:30 बजे एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो (UP31-BU3417) की चपेट में आने से एक गोवंश की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद कॉलोनी में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासी गोविंद लाल मिश्रा ने गोला कोतवाली में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि स्कॉर्पियो के दोनों पहिए गोवंश के ऊपर से निकल गए, जिससे उसकी तत्काल मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही गोला कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई और तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल, घटना के समय स्कॉर्पियो कौन चला रहा था, इसकी पहचान नहीं हो पाई है। वाहन स्वामी की ओर से भी चालक के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए कॉलोनी में लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस का मानना है कि CCTV फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच के बाद ही हादसे की पूरी सच्चाई और चालक की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है।
📲Get App