🔥 TRENDING Kashmir Media Highlights Urgent Need t... Cyber Fraud Alert: Key Safety Checks B... Man Arrested in Coimbatore for Attempt... ED Raids CoinDCX, Delta Exchange Offic... Director Venky Kudumula Reveals Why He... Netflix Secures ₹88 Crore Deal for Sur...
13 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

गाजियाबाद में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत विशाल पदयात्रा, विपक्ष के खिलाफ उठी आवाज

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 05 Nov 2026, 07:40 AM 👁 77
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लोकतंत्र की मर्यादा और संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान का संदेश लेकर गाजियाबाद की सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत गाजियाबाद में विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान विपक्ष की ओर से सड़कों पर किए जा रहे प्रदर्शनों और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर उठाए जा रहे सवालों के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की गई।
अभियान से जुड़े लोगों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस लोकतांत्रिक व्यवस्था, देश की जनभावनाओं और जनता द्वारा चुनी गई सरकारों के प्रति अस्थिरता का माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। पदयात्रा के माध्यम से लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने, संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
इस दौरान ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ का नारा प्रमुखता से गूंजा। आयोजकों ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध और असहमति का अधिकार सभी को है, लेकिन संवैधानिक मर्यादाओं और कानून-व्यवस्था का पालन भी आवश्यक है।
📲Get App