🔥 TRENDING बभनी गांव 25 वर्ष की उम्र में शिखा बांकावत बनीं... आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के पल्हना माता धाम... बिलासपुर के रामतला में कांग्रेस नेता आ... 🏏 क्रिकेट के एक युग का अंत! IPL से मह... छठ पूजा: सूर्य देव की आराधना का प्रमुख...
18 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

गांजा रखवा दूंगा, जिंदगी बर्बाद कर दूंगा” – वायरल CCTV वीडियो ने मचाया हड़कंप, ASP पर धमकी देने के आरोप!

✍️ Reporter: Manmohan 🗓 18 Nov 2026, 10:16 AM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सिवनी में पुलिस की कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल

“गांजा रखवा दूंगा, जिंदगी बर्बाद कर दूंगा” – वायरल CCTV वीडियो ने मचाया हड़कंप, ASP पर धमकी देने के आरोप!

सिवनी, मध्यप्रदेश। जिले के बरघाट रोड स्थित होटल सिद्धार्थ के रिसेप्शन का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना 13 नवंबर की है। वीडियो में एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा, SDOP चंद्रलेश मरकाम और कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी सहित पुलिस अधिकारी दिखाई दे रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस टीम होटल में ठहरे एक युवक-युवती से पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान युवती द्वारा मोबाइल अनलॉक कर परिजनों को फोन करने से मना करने पर विवाद की स्थिति बनने और ASP दीपक मिश्रा द्वारा कथित तौर पर गांजा रखवाकर जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दिए जाने के आरोप सामने आए हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

अब सवाल यह है कि क्या इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी और वायरल वीडियो की सच्चाई जनता के सामने आएगी?
📲Get App