🔥 TRENDING અમેરિકાના ચેનલ પર ભારતની ભવ્ય પ્રગતિનો... જૂનાગઢમાં બિલ્ડર સામે ધમકી અને ઉઘરાણીન... માંગરોળમાં યાત્રાળુઓની ટ્રાવેલ્સને અકસ... मंच सुद्दी करण प्रकरण को लेकर कांग्रेस... Maharashtra Minister's Chopper Aborts... Akhilesh Yadav Criticizes BJP's Rs 20,...
14 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हम सभी चर्चा के लिए तैयार

✍️ Reporter: Rohitas Kumar 🗓 12 Aug 2026, 04:22 PM 👁 28
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
देखिए, सबसे पहले ‘लापता’ और ‘भाग गए हैं’, इस प्रकार की भाषा भारत के सार्वजनिक जीवन में, संसदीय जीवन में अभी-अभी सुनाई देती है। जब से संसद सत्र शुरू हुआ है, तब से मैं लगातार संसद में आता हूं और अपने चैंबर में बैठा हूं। चूंकि विपक्ष सदन को चलने नहीं दे रहे हैं, तो कोई जाकर क्या करेगा?

जहां तक चर्चा का सवाल है, सरकार की ओर से किरेन रिजिजू ने स्पष्ट कर दिया कि छात्र आंदोलन के प्रदर्शन पर सभी प्रकार की चर्चा करने के लिए तैयार हैं और चर्चा के लिए समय सुनिश्चित किया जाए और विपक्ष तैयार हो जाए। मेरी ओर से मैंने भी कह दिया कि मैं किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हूं, लेकिन वो चर्चा ही नहीं होने देना चाहते हैं।

आज 3 बजे तक वो स्पीकर साहब को पत्र दें और कल 3 बजे तक हम सभी प्रकार की चर्चा के लिए तैयार हैं। मैं सदन में बैठूंगा और सबको सुनूंगा और सब चीजों का जवाब दूंगा। अब विपक्ष को तय करना है, उनको चर्चा करनी है या हंगामा करना है: गृह मAmit Shahी Amit Shah जी
📲Get App