🔥 TRENDING પાણશીણામાં વીજ ચોરીમાં ₹20 લાખનો પર્દા... India vs New Zealand: 3rd T20I Live St... हाथरस के गांव ऐहन में ठाकुर जी महाराज... Brighter Kashmir Publishes ‘Facts Over... India Takes on New Zealand in Decisive... Drishyam 3 Box Office Drops Sharply on...
27 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

गंगापुर सिटी में शरद पूर्णिमा पर मां कैला देवी के हजारों पदयात्रियों ने धोक लगाया, विशाल भंडारा एवं खीर प्रसादी का वितरण

✍️ Reporter: Buddhi Prakash Mali 🗓 27 Oct 2026, 07:04 AM 👁 11
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शरद पूर्णिमा के अवसर पर गंगापुर सिटी में मां कैला देवी सेवा संस्थान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में हजारों पदयात्रियों को अल्पाहार, भंडारा और खीर प्रसादी प्रदान की गई।

गंगापुर सिटी में मां कैला देवी सेवा संस्थान के तत्वाधान में रविवार शरद पूर्णिमा पर्व पर हजारों पदयात्रियों ने दर्शन कर धोक लगाया और परिवार व देश की खुशहाली की मनौती मांगी।

पदयात्रा गंगापुर सिटी से शुरू होकर मध्य विश्राम स्थल चैनपुर बालाजी तक पहुँची, जहाँ रात 8:00 बजे लखन भारती ग्रुप द्वारा आयोजित विशाल भगवती जागरण में श्रद्धालु भजनों पर झूमते हुए नाचे।

संस्थान ने सभी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष पदयात्रियों का स्वागत किया, अल्पाहार के रूप में चाय, बिस्कुट, फलाहार तथा विभिन्न स्थानों पर प्रसादी का वितरण किया। मध्य रात्रि में गेरई मोड़ के पास चांदनी रात में शरद पूर्णिमा पर्व पर खीर प्रसादी का वितरण किया गया।

सोमवार प्रातः 4:00 बजे खौहरी माता के दर्शन के बाद पदयात्रियों ने कैला मैया के धोक लगाकर मनौती मांगी। संस्थान ने खौहरी माता व कैला मैया को भंडारा प्रसादी का भोग लगाकर प्रातः 6:00 बजे बड़ी धर्मशाला कैला देवी में भंडारा शुरू किया, जहाँ हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी प्राप्त की।

यात्रा पूर्ण होने पर संस्थान के सदस्यों ने पदयात्रियों सहित सभी सहयोगकर्ताओं को धन्यवाद व्यक्त किया।
📲Get App