सरकारी योजना
गंगा कटाव को लेकर संसद का बड़ा ऐलान
गंगा कटाव को लेकर खगड़िया सांसद राजेश वर्मा का बड़ा ऐलान कहा अगली बार आयेंगे तो बंडाल निर्माण कि स्वीकृति लेकर आएंगे
खगड़िया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
गंगा कटाव पर सांसद राजेश वर्मा का बड़ा ऐलान, बोले अगली बार आएंगे तो बंडाल निर्माण की स्वीकृति लेकर आएँगे जल्द ही डीपीआर तैयार करवाकर इसकी स्वीकृति हेतु राज्य सरकार से केंद्र सरकार तक आपकी आवाज को बुलंद करेंगे*
खगड़िया आज सांसद राजेश वर्मा ने खगड़िया सदर विधायक बबलू मंडल के साथ रहीमपुर दक्षिणी पंचायत में गंगा कटाव प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कटाव की गंभीरता और स्थानीय लोगों की समस्याओं को समझा तथा संबंधित अधिकारियों को कटावरोधी कार्यों को मजबूती से कराने के निर्देश दिए, ताकि गंगा किनारे बसे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।उसके बाद मथार के दुर्ग स्थान में आयोजित जनसभा को संबिधित किया इस जनसभा में में रहीमपुर दक्षिणी ,मध्य,उत्तरी एव टीकरामपुर के हजारो लोगो की उपस्थिति थी मौजूद ग्रामीणों ने सांसद और विधायक का जोरदार स्वागत किया। जनसभा के दौरान रहीमपुर दक्षिणी, टिकारामपुर, मथार समेत आसपास के इलाकों में गंगा कटाव से उत्पन्न गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। ग्रामीणों ने गंगा किनारे मजबूत बंडाल का निर्माण कर कटाव रोकने और बड़ी आबादी को विस्थापन के खतरे से बचाने की मांग की।
सबसे पहले जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद श्री राजेश वर्मा ने कहा कि यहां बैठे बुजुर्ग और हमारी माताएँ इस उम्मीद में हैं कि उनके जीवनकाल में गंगा कटाव की समस्या का स्थायी समाधान हो। उन्होंने बुजुर्गों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि आपकी उम्मीदों पर पानी नहीं फिरने देंगे। जिस जोश के साथ युवा साथियों ने सांसद और विधायक का स्वागत किया है उस जोश और विश्वास को खत्म नहीं होने देंगे और जल्द इसका सकरात्मक पहल देखने को मिलेगा
सांसद राजेश वर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा की मैं यहां आपको सिर्फ यह आश्वासन देने नहीं आया हूं कि काम हो जाएगा, बल्कि यह बताने आया हूं कि समाधान कैसे सुनिश्चित होगा। चाहे केंद्र सरकार से राशि लानी पड़े या राज्य सरकार से, जब तक इस समस्या के समाधान की दिशा में ठोस पहल नहीं होगी, तब तक यह मुद्दा माननीय प्रधानमंत्री जी के समक्ष उठाया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा सत्र में इस इलाके में गंगा कटाव की समस्या को सबसे पहले सदन के पटल पर उठाया जाएगा। साथ ही माननीय प्रधानमंत्री जी से मुलाकात कर उन्हें इस गंभीर समस्या से अवगत कराया जाएगा, ताकि कटावरोधी कार्यों और मजबूत बंडाल निर्माण के लिए प्रभावी पहल सुनिश्चित हो सके।
सांसद वर्मा ने कहा कि आने वाले लोकसभा सत्र में उनका प्रयास केवल आश्वासन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि परियोजना की विस्तृत कार्ययोजना यानी डीपीआर तैयार कराने की दिशा में ठोस प्रगति सुनिश्चित करने का होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगली बार क्षेत्र में आने पर रहीमपुर दक्षिणी, टिकारामपुर, मथार एवं आसपास के गंगा तटीय इलाकों में बंडाल निर्माण की स्वीकृति और डीपीआर तैयार कराने के लिए ठोस पहल की जाएगी।
बाइट राजेश वर्मा, सांसद खगड़िया