🔥 TRENDING मण्डलायुक्त ने अटल आवासीय विद्यालय की... मतगणना स्थल पर राजनीतिक दलों के काउंटि... ભગવાન બિરસા મુંડાની ૧૫૧મી જન્મજયંતિએ જ... पटना के हनुमान नगर में दो स्थानों पर च... Jakkur Rail Overbridge Opens After 15... Rajasthan Chief Secretary Calls for In...
18 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*गौ सम्मान आह्वान अभियान का बाली तहसील में ऐतिहासिक आगाज!*

✍️ Reporter: Chandan Singh 🗓 18 Nov 2026, 08:13 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गौ सम्मान आहान अभियान का बाली तहसील में ऐतिहासिक आगाज!

*गौ सम्मान आह्वान अभियान का बाली तहसील में ऐतिहासिक आगाज!*
आबूरोड से ब्यूरो रिपोर्ट संवाददाता चन्दन सिंह राव आप देख रहे है नीड "24 न्यूज़ चैनल बाली से नाथूसिंह दलावत भीट‍वाडा द्वारा जानकारी देते हुऐ कहा की!
आज गौ सम्मान आह्वान अभियान की प्रसारक टीम बाली तहसील पहुंची, जहां टीम ने तहसील की निम्न ग्राम पंचायतों की देवतुल्य जनता द्वारा विजय बनाए गए नव-निर्वाचित सरपंचों को *गौ सम्मान आह्वान अभियान - _अखिल भारतीय संत सम्मान_ पत्र* देकर सम्मानित किया।

गौ माता के इस पावन अभियान में सरपंचों का उत्साह देखते ही बना। सभी सरपंचों ने गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के लिए कठोर केंद्रीय कानून की मांग के संकल्प को अपना पूर्ण समर्थन दिया।

*टीम ने सभी सरपंचों से विनम्र आग्रह किया कि -*
आगामी *17 दिसंबर को जयपुर में होने वाली महा गौ धर्म सभा* में संकल्प के साथ अपनी-अपनी पंचायतों से *एक-एक बस और 2100-2100 हस्ताक्षर* लेकर सम्मिलित हों।

*जिन ग्राम पंचायतों के सरपंचों का सम्मान हुआ -*

1. मोखमपुरा
2. दांतीवाड़ा
3. माताजी वाडा
4. भीटवाड़ा
5. गुड़ालास
6. धणी
7. खीमेल
8. फालना गांव
9. श्रीशैला
10. बोया
11. सेवाड़ी
12. पादरला
13. बीजापुर
14. भाटून
15. बेड़ा

*जय गौमाता, जय गोपाल का जयघोष* पूरे दौरे में गूंजता रहा। गांव-गांव में गौ भक्तों में जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला।

अभियान का संदेश साफ है -दलपतसिह राठोड़ ने बताया कि इस आवाह्न में
*ना कोई मुखिया, ना कोई नेतृत्व, नंदी बाबा अध्यक्ष और गोमाता प्रधान संरक्षक हैं।*
*इस अभियान में किसी भी प्रकार का चंदा नहीं लिया जाता है।*
गो सम्मान आह्वान अभियान के जिला संयोजक दलपतसिह राठोड़ के साथ गो भक्त नाथूसिंह दलावत भीट‍वाडा गो भक्त रमेश कुमार जुणा का सहयोग रहा
आइए, 17 दिसंबर को जयपुर चलें!
अपनी पंचायत की बस और हस्ताक्षर के साथ गौ माता के लिए इतिहास रचें!
📲Get App