🔥 TRENDING అందరి సహకారంతో ఉత్సవాలు విజయవంతం: లచ్చ... India Moves Ahead on Sixth-Generation... Manipur Police Detain KYKL Cadre and S... Manipur Deputy CM Urges Boost for Loca... Manipur Violence Claims Over 60 Lives... Man in Bathinda Takes Own Life After H...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
फतेहपुर में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी की धूम
Religion

फतेहपुर में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी की धूम

✍️ Reporter: Niraj Kumar 🗓 17 Aug 2026, 04:46 PM 👁 56
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

फतेहपुर में सावन के तीसरे सोमवार, नाग पंचमी और ग्राम देवी-कुलदेवी की पूजा के अवसर पर धार्मिक माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने काली स्थान मंदिर में पूजा-अर्चना की।

17 अगस्त 2026 को फतेहपुर में सावन के तीसरे सोमवार, नाग पंचमी और ग्राम देवी-कुलदेवी की पूजा के अवसर पर धार्मिक माहौल बना रहा। उत्तरवाहिनी पुनपुन नदी के तट पर बसे इस मंदिरों के गांव में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ काली स्थान मंदिर में जुटने लगी। फतेहपुर के सभी वर्गों के लोगों ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। मंत्रोच्चार, घंटियों और धार्मिक जयकारों से पूरा फतेहपुर भक्तिमय नजर आया। स्थानीय लोगों के अनुसार, फतेहपुर में ग्राम देवी और कुलदेवी की पूजा का विशेष महत्व है। इस पूजा में फतेहपुर से बाहर शहरों और अन्य स्थानों पर बस चुके लोग भी अपने गांव लौटकर देवी-देवताओं के दर्शन और पूजा-अर्चना करते हैं।

प्रधान पुजारी बबलू कुमार पांडे ने बताया कि फतेहपुर में प्रत्येक वर्ष सावन के अंतिम मंगलवार को ग्राम देवी और कुलदेवी की पूजा बड़े हर्षोल्लास के साथ की जाती है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर अपनी हाजिरी लगाते हैं।

ग्राम देवी और कुलदेवी की पूजा से पहले काली स्थान मंदिर में 9 दिवसीय दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ 16 अगस्त से हो चुका है और यह 24 अगस्त तक चलेगा। प्रधान पुजारी बबलू कुमार पांडे के श्रीमुख से दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है। पूजा आयोजन में मंदिर सेवक शंकर सिंह, रंजन कुमार, शंभू सिंह, धुंधकारी बाबा सहित कई श्रद्धालु सहयोग कर रहे हैं।

24 अगस्त को दुर्गा सप्तशती पाठ की पूर्णाहुति होगी। इसी दिन 24 घंटे तक “हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे” महामंत्र का जाप किया जाएगा। इसके बाद 25 अगस्त को ग्राम देवी और कुलदेवी की पूजा पूरे हर्षोल्लास के साथ दिनभर आयोजित की जाएगी। पूजा को लेकर फतेहपुर और आसपास के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।
📲Get App