🔥 TRENDING खानपुर पुलिस ने देशी कट्टा और कारतूस क... स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से आत्मनिर्भर... Taylor Swift Wins Top Honors at VMAs 2... Actor Adam Brody Calls for ‘Free Pales... Taylor Swift Wins Video of the Year at... वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ने वाले दो...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
फतेहगढ़-कमालगंज 33 केवी लाइन में बड़ा हादसा: भोलेपुर विद्युत उपकेंद्र में ब्लास्ट, तीन कर्मी झुलसे
Local

फतेहगढ़-कमालगंज 33 केवी लाइन में बड़ा हादसा: भोलेपुर विद्युत उपकेंद्र में ब्लास्ट, तीन कर्मी झुलसे

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 19 Sep 2026, 12:49 AM 👁 54
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

फतेहगढ़ से कमालगंज आने वाली 33 केवी मुख्य लाइन के ब्रेकडाउन के दौरान भोलेपुर विद्युत उपकेंद्र में मेगर टेस्टिंग के समय अचानक तेज ब्लास्ट हो गया, जिसमें तीन विद्युत कर्मी झुलस गए।

फतेहगढ़ से कमालगंज आने वाली 33 केवी मुख्य लाइन के ब्रेकडाउन के दौरान 132 केवी भोलेपुर विद्युत उपकेंद्र में मेगर टेस्टिंग के समय अचानक तेज ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में लाइनमैन हिमांशु, टीजी-2 चंदन कुमार और 132 केवी के एसएसओ झुलस गए। तीनों घायलों को तत्काल डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल फतेहगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

हादसे की खबर से विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया। मेगर टेस्ट के दौरान हुए इस ब्लास्ट की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

इस हादसे के चलते कमालगंज कस्बे समेत करीब 350 गांवों की बिजली आपूर्ति कई घंटों तक बाधित रही। विभागीय टीम ने लगातार मशक्कत के बाद शाम करीब साढ़े सात बजे विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी।

फिलहाल तीनों घायल विद्युत कर्मियों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
📲Get App