🔥 ट्रेंडिंग એકતાનગરમાં ગુંજશે રાષ્ટ્રીય એકતાનો સંદ... बिहार MLC चुनाव परिणाम में देरी: मतगणन... मध्य प्रदेश में प्रशासनिक बदलाव: सागर,... विधानसभा सदस्य विजय कुमार मंडल ने फारब... सिंगरौली: क्रेशर मालिक को बंदूक की नोक... पाकुड़िया प्रखंड में स्वास्थ्य केंद्रो...
27 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कृषि

फसल बीमा से जुड़े हर सवाल का जवाब देगा कृषि रक्षक हेल्पलाइन नंबर 14447

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 27 अक्टू. 2026, 03:12 PM 👁 21
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

फसल बीमा कराइए, सुरक्षा कवच पाइए।

लखनऊ। किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कृषि रक्षक पोर्टल एवं हेल्पलाइन की सुविधा दी गई है। फसल बीमा से संबंधित किसी भी सवाल के लिए किसान हेल्पलाइन नंबर 14447 पर संपर्क कर सकते हैं। इस हेल्पलाइन के माध्यम से किसान फसल बीमा में नामांकन, पॉलिसी की जानकारी, आवेदन एवं प्रीमियम की स्थिति तथा फसल नुकसान के दावे (क्लेम) से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं। इसके अलावा किसान अपनी शिकायतें भी दर्ज करा सकते हैं। शिकायतों के निस्तारण की अधिकतम समय-सीमा 15 दिन निर्धारित की गई है। इस पहल का उद्देश्य किसानों को फसल बीमा संबंधी जानकारी आसानी से उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं के समाधान में मदद करना है। किसान फसल बीमा से जुड़ी जानकारी या सहायता के लिए 14447 नंबर याद रखें और आवश्यकता पड़ने पर हेल्पलाइन का उपयोग करें।
📲Get App