🔥 TRENDING Jayanta Malla Baruah says BTC growth w... ମୟୂରଭଞ୍ଜରେ ବିଜିଲାନ୍ସ ଜାଲରେ ଅରବିନ୍ଦ ମହା... બજરંગદળ, અમદાવાદ વિષય: રામોલ પોલીસ સ્ટ... Kerala Suvarna Keralam SK-45 Lottery R... Kerala Declares Rs 1 Crore Winner in S... Vi Lists Malayalam OTT Releases for Oc...
06 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

फर्रुखाबाद पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के आरोपी शैलेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया, 1.30 लाख रुपये नकद और मोबाइल बरामद

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 06 Oct 2026, 12:48 AM 👁 7
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

फर्रुखाबाद की कोतवाली पुलिस ने साइबर ठगी के आरोपी शैलेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर ₹1,30,000 नकद और एक रेडमी मोबाइल फोन बरामद किया है।

फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) की कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले में शातिर अभियुक्त शैलेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से ठगी के ₹1,30,000 नकद तथा वारदात में प्रयुक्त एक रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

25 सितंबर 2026 को सेनापति स्ट्रीट, कोतवाली फर्रुखाबाद निवासी रीना शुक्ला ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ ₹1,38,000 की ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने उनकी तहरीर के आधार पर मु०अ०सं० 202/2026 धारा 318(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान डिजिटल साक्ष्य जुटाने के बाद हरदोई जनपद के आरोपी शैलेंद्र कुमार का नाम सामने आया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने पैसों के लालच में आकर ₹1.38 लाख का साइबर फ्रॉड किया था, जिसमें से ₹1.30 लाख नकद बरामद हुआ है और शेष राशि वह खर्च कर चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्त का पता मदारा, थाना सांडी, जनपद हरदोई है। उसके खिलाफ पहले से मु०अ०सं० 511/2019 धारा 323/504/506 भादवि (थाना सांडी, जनपद हरदोई) दर्ज है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसओ श्री धर्मेन्द्र सिंह गहलोत, उ०नि० श्री शिव कुमार, का० राहुल मलिक और रि०का० शिवांक तिवारी शामिल थे।
📲Get App