🔥 ट्रेंडिंग सीजेपी विरोध के कारण दिल्ली पुलिस ने म... दिल्ली में एसीईसी विरोध प्रदर्शन पर हु... हरियाणा को बड़े औद्योगिक विस्तार की दि... हरियाणा के राज्यपाल ने विकलांग व्यक्ति... हरियाणा सीएम सैनी ने पीएम मोदी को प्रश... छत्तीसगढ़ ने 2025‑26 के लिए गन्ने की क...
10 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

फर्रुखाबाद: कायमगंज में घर से मिले 18 घरेलू गैस सिलेंडर, पूर्ति विभाग ने दर्ज कराई रिपोर्ट

✍️ रिपोर्टर: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 10 अक्टू. 2026, 12:46 PM 👁 20
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज में खाद्य व पूर्ति विभाग ने एक घर से 18 घरेलू गैस सिलेंडर और तौल मशीन बरामद की है। विभाग ने आरोपी के खिलाफ कालाबाजारी और अवैध भंडारण के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज तहसील क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ खाद्य व पूर्ति विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है। पूर्ति निरीक्षक को दूरभाष पर सूचना मिली थी कि ग्राम पंचायत सिकन्दरपुर तिहैया में अवैध रूप से गैस सिलेंडर एकत्र कर उन्हें महंगे दामों पर बेचा जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की।

शिकायतकर्ता की मौजूदगी में जब राजीव कुमार के आवास की जांच की गई, तो वहां से भारत पेट्रोलियम कंपनी के कुल 18 घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम क्षमता) व एक इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन बरामद हुई। जांच में 13 सिलेंडर भरे हुए और 5 खाली पाए गए। पूछताछ के दौरान आरोपी अवैध भंडारण या बिक्री से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज, लाइसेंस या पासबुक प्रस्तुत नहीं कर सका।

स्थानीय लोगों और शिकायतकर्ता के बयानों के अनुसार, आरोपी लंबे समय से अनुदानित घरेलू सिलेंडरों को जमा करके ऊंचे दामों पर बेचता था और अनुचित मुनाफा कमा रहा था। यह कृत्य द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस आदेश 2000 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 का स्पष्ट उल्लंघन है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी महोदया के अनुमोदन के बाद, पूर्ति निरीक्षक कायमगंज द्वारा आरोपी राजीव कुमार के खिलाफ थाना कोतवाली कम्पिल में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कराई गई है। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है।
📲Get App