🔥 ट्रेंडिंग સુરતમાં જમવા બાબતે બોલાચાલી: નાના ભાઈએ... ચાવંડ અને એભલવડ ગામેથી કુલ ૧૮ લીટર દેશ... बागपत: मेरठ हाईवे पर कार-बाइक की भीषण... नए कर लाभ से मराठी‑गुजराती फिल्मों को... मोहित शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स के न... हरित ज़वेरी ज्वैलर्स ने सूरत में नई फ़...
30 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

फर्रुखाबाद: गड्ढे के पानी में डूबने से एक किशोर की मौत, दूसरे की तलाश जारी

✍️ रिपोर्टर: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 29 सित. 2026, 10:50 PM 👁 14
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर नहाने गए दो किशोर गड्ढे के पानी में डूब गए। एक किशोर का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश के लिए एनडीआरएफ टीम भी जुटी है।

फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर नहाते समय एक बड़ा हादसा हो गया। मऊ रशीदाबाद इलाके में एक गड्ढे में भरे पानी में नहाने गए दो किशोर डूब गए। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, चार किशोर रविवार दोपहर उक्त गड्ढे में नहाने गए थे। अचानक दो किशोर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें डूबता देख बाकी दो किशोर घबराकर घर पहुंचे और परिजनों को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कायमगंज कोतवाली पुलिस, सीओ कायमगंज अजय वर्मा और तहसील के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। गड्ढे में करीब 8 से 10 फीट तक पानी भरा बताया जा रहा है। गोताखोरों की मदद से दोनों किशोरों की तलाश शुरू की गई।

रेस्क्यू के दौरान एक किशोर का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे किशोर की तलाश अभी भी जारी है। दूसरे किशोर को तलाशने के लिए गोताखोरों के साथ एनडीआरएफ टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौजूद हैं और रेस्क्यू टीम के दूसरे किशोर के मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
📲Get App