Local
फर्रुखाबाद: एडीजी कानपुर जोन ने दशहरा मेले की सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण, 30 हजार लोगों की भीड़ का अनुमान
कानपुर जोन की अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर फर्रुखाबाद में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने दशहरा मेले के स्थल का निरीक्षण कर संभावित भीड़ और आपातकालीन तैयारियों की समीक्षा की।
फर्रुखाबाद: आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से कानपुर जोन की अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) ने शुक्रवार को फर्रुखाबाद का सघन दौरा किया। दोपहर करीब 2:30 बजे जिले में पहुंचने के बाद एडीजी ने सबसे पहले फतेहगढ़ पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों की फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए नवनिर्मित जिम का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने जिम की सुविधाओं का जायजा लेते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य जवानों को शारीरिक रूप से सुदृढ़ रखना है।
जिम के उद्घाटन के उपरांत एडीजी ने कादरी गेट थाना क्षेत्र स्थित बढ़पुर के प्राचीन शीतला देवी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजन कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। मंदिर प्रबंधन द्वारा उन्हें अवगत कराया गया कि नवमी के दिन मंदिर के पीछे वाले हिस्से में कन्या भोज का आयोजन किया जाता है, जिसके लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
त्योहारी सुरक्षा के दृष्टिगत एडीजी ने क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के मैदान का भी निरीक्षण किया, जहाँ भव्य दशहरा मेले का आयोजन प्रस्तावित है। उन्होंने थानाध्यक्ष से मेले में जुटने वाली संभावित भीड़ के बारे में जानकारी ली, जिस पर उन्हें लगभग 30 हजार लोगों के आने का अनुमान बताया गया।
सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए एडीजी ने मेले के निकास द्वारों की जानकारी ली। आयोजन कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि मैदान में आगे की तरफ दो प्रवेश/निकास द्वार हैं, जबकि पीछे का पूरा हिस्सा खुला हुआ है। निरीक्षण के दौरान एडीजी ने रावण के पुतले की ऊंचाई के बारे में भी पूछताछ की और किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सुरक्षा इंतजामों की कड़ी समीक्षा की।