🔥 TRENDING తణుకులో రేపు విద్యుత్ సరఫరా నిలిపివెత. नशे की लत से जूझ रहा युवक, परिवार परेश... મહાત્મા ગાંધીજીની 157મી જન્મજયંતિ નિમિ... રાષ્ટ્રપિતા મહાત્મા ગાંધીજીની જન્મજયંત... Bidar JDS news ગાંધી જયંતિ નિમિતે સ્વછતા અભિયાન
02 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

फर्नीचर गोदाम में भीषण आग, चार लोगों ने कूदकर बचाई जान

✍️ Reporter: सत्य प्रकाश शुक्ला 🗓 02 Oct 2026, 05:14 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीतापुर। जिले में एक फर्नीचर गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम में मौजूद चार लोगों ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। हादसे में फाइबर की कुर्सियां, मेज, अलमारी, गद्दे समेत करीब 15 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

आग की लपटें और धुआं उठता देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि गोदाम में फर्नीचर के साथ बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामान रखा हुआ था, जिसके चलते आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।
📲Get App