Crime
फिरोजाबाद में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी अजीत को मुठभेड़ में गोली मारकर गिरफ्तार
फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी अजीत को जवाबी फायरिंग में घायल कर गिरफ्तार किया, साथ ही अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए।
फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और दुष्कर्म के आरोपी अजीत के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
अभियुक्त अजीत पर नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम के तहत वांछित था। 20 नवंबर को एक महिला ने मक्खनपुर थाने में तहरीर दी थी, जिसमें बताया गया कि अजीत ने रात करीब दो बजे फोन करके उसकी नाबालिग बेटी को बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस आधार पर मुकदमा संख्या 315/2026 दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर दो पुलिस टीमें बनाकर आरोपी की तलाश जारी थी। मुखबिर की सूचना पर मक्खनपुर थाना की टीम ने घुनपई अंडरपास के पास आरोपी को घेर लिया। खुद को घिरा देखकर आरोपी ने फायरिंग की, जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किए। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल भेजा गया। थानाध्यक्ष चमन कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक कपिल कुमार, हेड कांस्टेबल कृष्णकुमार तथा अन्य सात पुलिसकर्मी इस कार्रवाई में शामिल रहे।
मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है।