🔥 TRENDING નારોલ પોલીસે ગેરકાયદે કતલખાના પર કાર્ય... સુરતમાં અમરોલી પોલીસે તીક્ષ્ણ હથિયાર સ... ઉત્રાણ પોલીસે નવરાત્રી-દિવાળી પહેલાં ન... लखनऊ: कल्ली पश्चिम बाजार मार्ग पर गिरा... શાહપુર પોલીસે જાહેરમાં છરી લઈને ફરતા અ... बांसवाड़ा: पंचायत चुनाव के मद्देनज़र 2...
13 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

फारबिसगंज: पुल के एप्रोच पथ की समस्या का अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण, तत्काल राहत के निर्देश

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 13 Oct 2026, 11:06 AM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों ने खरसाही पंचायत में पुल के धंसे हुए एप्रोच पथ का निरीक्षण किया और तत्काल मिट्टी भराई कर आवागमन सुचारू करने का निर्देश दिया है।

फारबिसगंज के खरसाही पंचायत के वार्ड संख्या 13 एवं 14 के बीच स्थित पुल के एप्रोच पथ की समस्या को लेकर आज ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल फारबिसगंज के सहायक अभियंता एवं संबंधित अभियंताओं ने स्थल निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

पुल के दोनों ओर एप्रोच पथ के धंस जाने के कारण ग्रामीणों को, विशेषकर ट्रैक्टर एवं चारपहिया वाहनों के आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण कभी भी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।

यह पुल वर्तमान में मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना की प्राथमिकता सूची में शामिल है। तत्काल राहत के तौर पर, विभागीय अधिकारियों को पुल के दोनों ओर मिट्टी भराई कर आवश्यक कार्य कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि आवागमन सुचारू हो सके।

अधिकारियों ने कहा कि जनता की सुरक्षा और क्षेत्र की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है।
📲Get App