🔥 TRENDING भोर शहरातील जीर्ण झाडांच्या छाटणीसाठी... દાંતા તાલુકાના વિકાસ માટે ઋષિકેશ પટેલ... शौचालय निर्माण का पैसा न मिलने पर बुजु... भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने केल... ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟਾ ਕਤਲ ਕਾਂਡ 'ਚ ਵੱਡੀ ਕਾਰ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी की शिक्षा व्...
14 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

फारबिसगंज (अररिया) : कैबिनेट की मंजूरी के बाद फारबिसगंज हवाई अड्डे का रास्ता साफ, सड़क-रेल के बाद अब हवाई कनेक्टिविटी से जुड़ेगा अररिया‌।

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 14 Oct 2026, 12:30 PM 👁 14
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

फारबिसगंज (अररिया): बिहार कैबिनेट की बैठक में फारबिसगंज हवाई अड्डे के निर्माण को मंजूरी मिलने की जानकारी के बाद फारबिसगंज सहित पूरे अररिया जिले में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों

फारबिसगंज (अररिया) : कैबिनेट की मंजूरी के बाद फारबिसगंज हवाई अड्डे का रास्ता साफ, सड़क-रेल के बाद अब हवाई कनेक्टिविटी से जुड़ेगा अररिया‌।
फारबिसगंज (अररिया): बिहार कैबिनेट की बैठक में फारबिसगंज हवाई अड्डे के निर्माण को मंजूरी मिलने की जानकारी के बाद फारबिसगंज सहित पूरे अररिया जिले में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का स्वागत किया है।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में संशोधित उड़ान योजना के तहत राज्य के पांच जिलों में हवाई अड्डों और नौ आकांक्षी जिलों में हेलीपोर्ट बनाने की मंजूरी दी गई है। इनमें किशनगंज, छपरा, उलाव (बेगूसराय), फारबिसगंज (अररिया) और सबेया (गोपालगंज) शामिल हैं। राज्य सरकार परियोजना लागत का 25 प्रतिशत वहन करेगी और उड़ानों के संचालन के दौरान सालाना 10 लाख रुपये प्रचार पर खर्च करेगी। यात्रियों को हवाई अड्डे से नजदीकी शहर तक मुफ्त पिकअप-ड्रॉप सुविधा भी मिलेगी।
अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने इस फैसले पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बिहार कैबिनेट के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि फारबिसगंज हवाई अड्डे का निर्माण केवल एक परियोजना नहीं, बल्कि सीमांचल के विकास की दिशा में क्रांतिकारी कदम है,
सांसद ने कहा "फारबिसगंज हवाई अड्डे को मंजूरी मिलना अररिया और पूरे सीमांचल के लिए ऐतिहासिक दिन है। यह सीमांचल की जनता के दशकों पुराने संघर्ष और सपने की जीत है। मैं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी और बिहार सरकार का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।"
सांसद ने कहा कि वे लंबे समय से फारबिसगंज हवाई अड्डे के लिए प्रयासरत रहे हैं। लोकसभा में प्रश्न उठाने से लेकर नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात और ज्ञापन सौंपने तक, हर मंच पर उन्होंने इस मांग को उठाया है। मुख्यमंत्री के फारबिसगंज आगमन पर भी उन्होंने इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया था, जिस पर मुख्यमंत्री ने खुले मंच से निर्माण का ऐलान किया था।
सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि हवाई कनेक्टिविटी से क्षेत्रीय आवागमन को नई गति मिलेगी। व्यापार, उद्योग और पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा। आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में गंभीर मरीजों को समय पर पटना और बड़े शहरों तक पहुंचाया जा सकेगा।
📲Get App