🔥 ट्रेंडिंग క్రీడలు असोहा में सड़क हादसे के पीड़ित परिवारो... પાર્ટીમાં ડ્રિંકમાં નશીલો પદાર્થ મિલાવ... कर्नाटक हुआ 70 वर्ष, आर्थिक समृद्धि से... इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ल... A2B ने जेम्स मर्डॉक और बोधी ट्री से 18...
13 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
फिर दहला मिश्रौली बाजार: चोरों ने 4 दुकानों को बनाया निशाना, व्यापारियों में आक्रोश*

फिर दहला मिश्रौली बाजार: चोरों ने 4 दुकानों को बनाया निशाना, व्यापारियों में आक्रोश*

✍️ रिपोर्टर: ashif 🗓 04 सित. 2026, 01:56 PM 👁 74
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अमेठी, जनपद के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौली बाजार में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मिश्रौली स्टेशन के ठीक सामने बीती रात चोरों ने चार दुकानों के ताले तोड़कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।चोर दुकानों से नकदी, गुटखा-सिगरेट, सुपारी, साइकिल और टायर-ट्यूब समेत करीब 30 हजार रुपये से अधिक का सामान समेट ले गए।शुक्रवार सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो ताले टूटे देख सन्न रह गए। घटना की खबर फैलते ही पूरे मार्केट में हड़कंप मच गया। पीड़ितों ने डायल-112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।गौरतलब है कि मिश्रौली मार्केट में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 28 जुलाई को भी यहां चोरी हुई थी। लगातार हो रही वारदातों से स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश और दहशत है।पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर चोरों की तलाश में जुटी है।
📲Get App