अपराध
फोनपे के जरिये व्यापारी के खाते से एक साल तक उड़ाए तीन लाख रुपये, 5 खातों में ट्रांसफर, आरोपी फरार
सिकंदराराऊ में फोनपे के जरिये धोखाधड़ी का बड़ा मामला। नौरंगाबाद निवासी व्यापारी मोहम्मद बिलाल के खाते से पड़ोसी युवक ने एक साल में करीब तीन लाख रुपये 5 अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर लिए। व्यापारी को भनक तक नहीं लगी। शादी के लिए जनवरी में केनरा बैंक में एक लाख निकालने गए तो खाते में सिर्फ 572 रुपये बचे थे। पासबुक देखकर होश उड़े। पीड़ित ने रविवार को कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने दबिश दी लेकिन आरोपी फरार है।
सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के नौरंगाबाद मोहल्ले में फोनपे के जरिये व्यापारी के खाते से तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।
पीड़ित व्यापारी मोहम्मद बिलाल ने बताया कि मोहल्ले का ही एक युवक उनके घर पर आता-जाता रहता था। इसी दौरान वह मौका पाकर उनके मोबाइल से फोनपे के जरिये अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर करता रहा। यह सिलसिला करीब एक साल तक चलता रहा और व्यापारी को इसकी भनक तक नहीं लगी।
मामले का खुलासा तब हुआ जब जनवरी-फरवरी में घर में शादी के लिए व्यापारी एक लाख रुपये निकालने केनरा बैंक पहुंचे। वहां खाते में सिर्फ 572 रुपये देखकर उनके होश उड़ गए। जब बैंक से पासबुक की एंट्री निकलवाई तो पता चला कि उनके खाते से 5 अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए हैं।
पीड़ित ने रविवार को कोतवाली सिकंदराराऊ में आरोपी के नाम और फोटो के साथ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी लेकिन आरोपी फरार मिला।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।