🔥 TRENDING આઇ.ટી.આઇ. અમરેલી ખાતે કાયદો અને ઊર્જા... त्यागराज स्टेडियम में ‘वैश्य कुल सांस्... राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कंप्यू... BTS Makes History at 2026 MTV VMAs, Wi... Vidya Vox Raises Alarm: AI Steals from... Mumbai to Experience Light Rain and Th...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
फलोदी के लोहावट में खूनी वारदात: मां का गला रेता, बचाने आई बेटी पर

फलोदी के लोहावट में खूनी वारदात: मां का गला रेता, बचाने आई बेटी पर

✍️ Reporter: Dhan singh 🗓 05 Sep 2026, 10:14 PM 👁 48
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लोहावट में मां की हत्या, बेटी MDM अस्पताल में भर्ती, आरोपी फरार

फलोदी- जिले के लोहावट थाना क्षेत्र के जंभेश्वर नगर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।

जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय महिला भंवरी विश्नोई अपने दो बेटियों के साथ घर के बाहर सो रही थी, जबकि 4 वर्षीय बेटा घर के अंदर था। रात करीब 1 बजे चेहरे पर नकाब लगाए एक अज्ञात बदमाश वहां पहुंचा। आवाज सुनकर जैसे ही महिला और उसकी बड़ी बेटी जगी, हमलावर ने महिला के गले पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मां को बचाने के लिए दौड़ी 16 वर्षीय बेटी रामज्योति पर भी हमलावर ने बेरहमी से हमला किया। उसके पेट, पीठ और चेहरे पर कुल 5 बार चाकू मारा गया, जिससे उसके दांत भी टूट गए। 10 वर्षीय छोटी बेटी के हाथ पर भी चाकू लगा है।

घायल रामज्योति का जोधपुर के मथुरादास माथुर (MDM) अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मृतका के पिता ओमप्रकाश ने बताया कि बेटी की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश जारी है।

रिपोर्ट - फलोदी
📲Get App