🔥 TRENDING అందరి సహకారంతో ఉత్సవాలు విజయవంతం: లచ్చ... India Moves Ahead on Sixth-Generation... Manipur Police Detain KYKL Cadre and S... Manipur Deputy CM Urges Boost for Loca... Manipur Violence Claims Over 60 Lives... Man in Bathinda Takes Own Life After H...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
फलोदी के आऊ कस्बे में दुकानदार पर पिस्टल से जानलेवा हमला, भोजासर पुलिस ने 4 आरोपी दबोचे, पिस्टल-पिकअप जब्त

फलोदी के आऊ कस्बे में दुकानदार पर पिस्टल से जानलेवा हमला, भोजासर पुलिस ने 4 आरोपी दबोचे, पिस्टल-पिकअप जब्त

✍️ Reporter: Dhan singh 🗓 06 Sep 2026, 11:30 AM 👁 39
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

22 अगस्त की रात की वारदात, SP सतनाम सिंह के निर्देशन में भोजासर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

फलोदी, 6 सितंबर - फलोदी जिले के आऊ कस्बे में 22 अगस्त की रात दुकानदार मुकेश जैन पर पिस्टल लहराकर लाठियों से जानलेवा हमला करने के मामले में भोजासर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस ने मामले में चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की पिकअप वाहन और अवैध पिस्टल भी बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक फलोदी सतनाम सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ये कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में रामनिवास उर्फ गोटिया उर्फ रमेश निवासी जैसला, सम्पत राज निवासी श्री कृष्ण नगर, विकास और कैलाश निवासी कृष्ण नगर को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार 22 अगस्त की रात करीब साढ़े नौ बजे दुकानदार मुकेश कुमार जैन अपनी दुकान बंद कर रहा था, तभी आरोपियों ने पिस्टल तानकर लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया था।

थानाधिकारी जमील खान ने बताया कि 22 अगस्त को व्यापारी के साथ मारपीट की घटना के संबंध में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था और टीम गठित कर आरोपियों को पकड़ा गया।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे की जांच जारी है।

स्थान: आऊ कस्बा, थाना भोजासर, जिला फलोदी
📲Get App