🔥 TRENDING MP CM Announces Rs 60 Crore for Cattle... Madhya Pradesh Greenfield Road Corrido... Tigress Rani Escapes Buxa Tiger Reserv... Rajnish Wellness Expands Dava Discount... Delhi Police serve notice to Mamata Ba... Union Minister Dharmendra Pradhan Revi...
09 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

फालना अग्निकांड : दीपावली की रात्रि चिंगारी ने उजाड़ दिया हस्ता खेलता परिवार

✍️ Reporter: Chandan Singh 🗓 09 Nov 2026, 08:23 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

फालना चिटी में अग्निकांड में लाखों का नुकसान

*फालना अग्निकांड: दीपावली की रात चिंगारी ने उजाड़ दिया हंसता-खेलता परिवार, पार्षद उषा पूनमिया व पति प्रकाश की दर्दनाक मौत*। ब्यूरो रिपोर्ट आबूरोड से संवादाता चन्दन सिंह राव फालना कस्बे में दीपावली की रात हुआ भीषण अग्निकांड पूरे क्षेत्र को हिला गया। मुख्य चौराहे पर स्वर्ण मंदिर के पास स्थित पटाखों की दुकान में लगी आग में *खुडाला-फालना नगर पालिका वार्ड नं. 23 की कांग्रेस पार्षद उषा पूनमिया (68) और उनके पति प्रकाश पूनमिया (70)* की मौत हो गई। उन्हें बचाने की कोशिश में प्रकाश के बड़े भाई *गौतम पूनमिया (73)* गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें जोधपुर रेफर किया गया है।
*घटनाक्रम - मिनट टू मिनट*
*रात करीब 10:30 - 11:00 बजे - आग की शुरुआत*
सड़क पर कुछ लोग पटाखे चला रहे थे। इसी दौरान पटाखे की एक चिंगारी दुकान के बाहर सजाकर रखे पटाखों पर जा गिरी। देखते ही देखते पटाखों में आग लग गई और आग ने आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

*रात 11:00 बजे के बाद - आग ने लिया विकराल रूप*
दुकान में पटाखे होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। आग की चपेट में आकर *तीन दुकानें पूरी तरह जलकर राख* हो गईं। इनमें कॉस्मेटिक, प्लास्टिक आइटम और रेडियो-बैटरी की दुकान शामिल हैं।

*बेसमेंट में फंसे पति-पत्नी*
आग तेजी से फैलने पर उषा पूनमिया बचने के लिए दुकान के बेसमेंट में चली गईं। पत्नी को बचाने के लिए उनके पति प्रकाश पूनमिया भी बेसमेंट में उतर गए। लेकिन वहां धुआं भर जाने से दोनों बेहोश हो गए।

*रात भर चला रेस्क्यू - 6 घंटे की मशक्कत*
आग पर काबू पाने के लिए सुमेरपुर, बाली, सादड़ी और रानी से दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। करीब छह घंटे तक चले बचाव और राहत कार्य के बाद सुबह लगभग पांच बजे आग पर काबू पाया जा सका।

*सुबह करीब 5:00 बजे - शव बरामद*
सुबह करीब 5 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दोनों के शव बाहर निकाले गए। उषा पूनमिया का शव दुकान के भूमिगत हिस्से से निकाला गया। दोनों मृतकों के शव फालना सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए।
*प्रशासन मौके पर*
घटना की सूचना मिलते ही एडीएम बाली शैलेंद्र सिंह, एएसपी बाली किशोर सिंह सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का जायजा लिया। फालना थाना अधिकारी पन्नालाल के अनुसार हादसे में पार्षद उषा पूनमिया और उनके पति प्रकाश पूनमिया की मौत हुई है, जबकि गौतम पूनमिया गंभीर रूप से झुलसे हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सड़क पर जलाए जा रहे पटाखों से निकली चिंगारी इस हादसे की वजह बनी।
आग से आसपास की कई दुकानों को नुकसान पहुंचा है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हुई है।
📲Get App