🔥 TRENDING The Economic Times releases Wealth Edi... Navy Chief Urges Skyroot to Build Indi... मीना से कचरा ना उठने की वजह से बना बाद... Kanak News Odisha Broadcasts Live Weat... Punjab Government to Mark Bhagat Singh... Four Men Booked for Harassment of Girl...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
फिल्फकार्ट कि गड़ियों का निशाना बना कर लुट के मामले में लुट के समान के साथ 6गिरफ्तार
Crime

फिल्फकार्ट कि गड़ियों का निशाना बना कर लुट के मामले में लुट के समान के साथ 6गिरफ्तार

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 22 Aug 2026, 07:10 AM 👁 83
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नौबतपुर पुलिस ने तकनीकी और मानवीय अनुसंधान केतहत फिलीफकार्ट कि गड़ियों का निशाना बना लुट करने के मामले पुलिस ने 6लोगो को गिरफ्तार

नौबतपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

फ्लिपकार्ट की गाड़ियों से माल उड़ाने वाले गिरोह के छह गिरफ्तार

चालकों से मिलीभगत कर सुनसान जगहों पर रुकवाते थे वाहन, 17 मोबाइल, लैपटॉप व कार बरामद

फ्लिपकार्ट गुड्स

कैरियर की गाड़ियों को निशाना बनाकर कीमती सामान चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पटना पुलिस और बिहार एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है। संयुक्त कार्रवाई में नौबतपुर थाना क्षेत्र से पांच - आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर नालंदा के हिलसा बाजार में छापेमारी कर चोरी के मोबाइल खरीदने वाले एक दुकानदार को भी - पुलिस ने दबोच लिया। छह आरोपितों के - कब्जे से कुल 17 मोबाइल, एक लैपटॉप और एक कार बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर नौबतपुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई कर विपिन - कुमार, रूपेश कुमार पासवान, चितरंजन यादव, सत्येंद्र कुमार और विजय कुमार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान इनके पास से चोरी के 13 मोबाइल, एक लैपटॉप -और एक कार मिली।

पूछताछ में गिरोह की चोरी की पूरी

कार्यप्रणाली सामने आई। आरोपित फ्लिपकार्ट गुड्स कैरियर की गाड़ियों के कुछ चालकों से संपर्क कर उनकी मदद लेते थे। माल लदी गाड़ी को रास्ते में सुनसान स्थान

पर रुकवाने के बाद गिरोह के सदस्य मौका देखकर वाहन में रखा कीमती सामान निकाल लेते थे। इसके बाद चोरी का सामान आपस में बांटने या उसे ठिकाने लगाने का काम किया जाता था। गिरफ्तार सत्येंद्र कुमार के बयान के आधार पर पुलिस ने नालंदा जिला पुलिस के सहयोग से हिलसा बाजार स्थित मां इलेक्ट्रॉनिक्स मोबाइल दुकान में छापेमारी की। यहां से दुकान संचालक रवि कुमार को

गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चार सील बंद चोरी के मोबाइल बरामद किए गए। इससे चोरी के सामान की खरीद-बिक्री में दुकान संचालक की भूमिका भी पुलिस की

जांच के दायरे में आ गई है।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपितों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी का सामान खरीदने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने अब तक फ्लिपकार्ट की कितनी गाड़ियों को निशाना बनाया और कितने सामान की चोरी की है।
गिफ्तारी का नेतृत्व थानाध्यक्ष मंजीत कुमार ठाकुर ने किया।
📲Get App