🔥 ट्रेंडिंग थाना राजाखेड़ा पुलिस ने हत्या के आरोप... कटनी में 15 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का म... Kshetra panchayat बहराइच में रोजगार मेले में 341 अभ्यर्थ... हिमाचल के ऊँचे पहाड़ों में बर्फबारी, प... हिमाचल प्रदेश ने महिलाओं के लिए ₹1,500...
13 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

एटीएम पर लूट की वारदात का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: Suraj Poswal 🗓 13 नव. 2026, 08:24 PM 👁 18
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
एटीएम पर लूट की वारदात का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

करीब 40 हजार रुपये, 300 एटीएम कार्ड और मोबाइल लूटने का आरोपी विक्रम गुर्जर गिरफ्तार

दौसा। पुलिस थाना कोतवाली दौसा की टीम ने एटीएम पर लूट की वारदात के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी विक्रम गुर्जर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर करीब 40 हजार रुपये नकद, 300 एटीएम कार्ड और मोबाइल लूटने का आरोप है।

जिला पुलिस अधीक्षक दौसा कुंदन कंवरिया आईपीएस के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा शंकरलाल मीणा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी दौसा कपिल गुप्ता आरपीएस के सुपरविजन में थाना प्रभारी भगवान सहाय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

घटना का विवरण

पुलिस के अनुसार, दिनांक 1 नवंबर 2026 को परिवादी रणधीर सिंह चौहान पुत्र विजेंद्र सिंह, निवासी सोमनाथ नगर, गणेशपुरा रोड दौसा ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह गणेशपुरा रोड स्थित FINDI ATM पर गार्ड एवं ऑपरेटर का कार्य करता है।

परिवादी ने बताया कि 28 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10:42 बजे वह एटीएम पर ऑपरेटर का काम कर रहा था। इसी दौरान चार नकाबपोश व्यक्ति डंडे लेकर एटीएम में घुस आए तथा उसे धक्का देकर और धमकाकर उसका मोबाइल फोन Vivo Y29, एटीएम में कैश लोडिंग के लिए रखे करीब 40 हजार रुपये और इंडसइंड बैंक के लगभग 300 एटीएम कार्ड लूटकर ले गए। ये कार्ड व्हाइट लेबल एटीएम में लेनदेन के लिए रखे हुए थे।

इस संबंध में पुलिस थाना कोतवाली में एफआईआर नंबर 527/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस ने जांच एवं अनुसंधान के आधार पर आरोपी विक्रम सिंह गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम-पता

विक्रम सिंह गुर्जर पुत्र राजाराम गुर्जर, उम्र 32 वर्ष, निवासी झालरा का बास, दौसा।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

1. सत्यवीर सिंह, उपनिरीक्षक, थाना कोतवाली दौसा।
2. विजय, हेड कांस्टेबल नंबर 43।
3. मिठ्ठालाल, कांस्टेबल नंबर 556।
4. चिरंजीलाल, कांस्टेबल नंबर 540।
5. कुम्हेर, कांस्टेबल नंबर 1294।
6. मनोहर, कांस्टेबल नंबर 850।

मीडिया प्रकोष्ठ, जिला दौसा।
📲Get App