Crime
एटा: पिलुआ पुलिस ने दो अभियुक्तों को अवैध असलहों और कारतूसों के साथ किया गिरफ्तार
एटा जनपद में अपराध पर नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पिलुआ पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को दो अवैध तमंचों और चार जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के निर्देशन में जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पिलुआ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाह के नेतृत्व में थाना पिलुआ पुलिस ने नियमित चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने दो अवैध तमंचे और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान समर्थ पुण्डीर उर्फ दीपक पुत्र राजू पुण्डीर निवासी अशोक नगर थाना कोतवाली नगर जनपद एटा और बृजेश यादव पुत्र रामकिशन यादव निवासी श्रृंगार नगर थाना कोतवाली नगर जनपद एटा के रूप में हुई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पिलुआ पर मु0अ0स0- 140/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा थाना स्तर पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त बृजेश यादव और समर्थ पुण्डीर के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है, जिसमें कई अन्य मामले भी सामने आए हैं।