🔥 TRENDING Teen Receptionist Ankita Bhandari Murd... Delhi Restaurant Fire: Man Saves Toddl... Bomb threats sent to several Delhi sch... कांग्रेस प्रत्याशी संगीता बेनीवाल को ज... Indore’s 74‑Year‑Old Malhar Ganj Polic... Government School Principal Dies After...
15 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

एटा: मिशन शक्ति के तहत नारी संरक्षण गृह का भ्रमण, बुजुर्गों को बांटी खाद्य सामग्री

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 15 Oct 2026, 11:17 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

एटा पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत कोतवाली देहात क्षेत्र के नारी संरक्षण गृह का भ्रमण कर वहां रह रहे बुजुर्गों को खाद्य सामग्री वितरित की और उन्हें सुरक्षा व अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

एटा पुलिस द्वारा एसएसपी डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह ने थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत स्थित नारी संरक्षण गृह एवं आश्रय गृह का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने वहां रह रहे वृद्ध महिलाओं व पुरूषों से संवाद स्थापित कर आगामी दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं और शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में खाद्य सामग्री का वितरण किया।

भ्रमण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर ने बुजुर्ग महिलाओं को सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महिला एवं बाल कल्याण, सुरक्षा तथा स्वावलम्बन से संबंधित विभिन्न योजनाओं के विषय में भी जानकारी दी। महिलाओं को अपनी पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ प्राप्त करने तथा आवश्यक जानकारी के लिए संबंधित विभाग एवं केन्द्र से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही शिक्षा, आत्मनिर्भरता और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह ने बताया कि एटा पुलिस केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के असहाय एवं बुजुर्ग वर्ग की सहायता एवं सम्मान करना भी हमारा नैतिक दायित्व है। मिशन शक्ति के माध्यम से हम समाज में यह संदेश देना चाहते हैं कि प्रत्येक महिला एवं बुजुर्ग माता सुरक्षित एवं सम्मानित है। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यम त्रिपाठी, थानाध्यक्ष कोतवाली देहात कृष्णकांत लोधी मय पुलिस टीम, थानाध्यक्ष महिला थाना नीतू वर्मा, थानाध्यक्ष जीआरपी सलमान अली व वन स्टॉप सेंटर प्रभारी जागृति चतुर्वेदी सहित अन्य पुलिस बल उपस्थित रहे।

एटा पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज–6.0 के अंतर्गत जागरूकता, संवाद एवं सहयोग के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करने के प्रयास निरंतर जारी हैं।
📲Get App