🔥 TRENDING 138 જેતપુર પાવી વિધાનસભા સીટ પર નાયબ મ... Uttarakhand CM Announces Upcoming Incr... 74 વર્ષીય બાલુભાઈ કાનજીભાઈ દેસાઈનું મૃ... Dhami Government Launches Multiple Gam... IIT Roorkeeb Marks 25 Years as an Indi... Centre Issues Look‑Out Circular Agains...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

एटा में नई तहसीलदार बनीं गरिमा सिंह, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 26 Nov 2026, 02:07 PM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गरिमा सिंह ने एटा के सदर तहसील में तहसीलदार के पद पर कार्यभार संभाला, राजस्व कार्यों में पारदर्शिता और लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण को प्राथमिकता दी।

एटा के सदर तहसील में नई तहसीलदार के रूप में गरिमा सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनका स्थानांतरण जनपद कासगंज से एटा हुआ है। इससे पूर्व वह अलीगंज तहसील में न्यायिक तहसीलदार के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद गरिमा सिंह ने तहसील कार्यालय पहुंचकर राजस्व अभिलेखों का अवलोकन किया तथा अधीनस्थ कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली। वह मूल रूप से आगरा जनपद की रहने वाली हैं।

कासगंज में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने राजस्व संबंधी कार्यों, जन शिकायतों के निस्तारण और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया। प्रशासनिक कार्यों में उन्हें अनुशासित अधिकारी के रूप में जाना जाता है।

कार्यभार संभालने के बाद तहसीलदार गरिमा सिंह ने कहा कि सदर तहसील में राजस्व कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखना, लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण करना तथा आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

रिपोर्ट: शैलेश गुप्ता महाजन, स्थान: एटा, जिला न्यूज़ रिपोर्टर – जैथरा, एटा, NEED24 NEWS ETAH UP
📲Get App