🔥 TRENDING दिल्ली पुलिस ने नेहा बोरा को फिर हिरास... ધારાસભ્ય જીગ્નેશ મેવાણીની બહેન અંગે ટિ... जैथरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत छा... Monsoon retreat starts in Odisha, fore... Saim Ayub’s 'rocking baby' gesture to... Dalit woman gives birth on road after...
04 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

एटा में क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह ने पुलिस बल के साथ की पैदल गश्त, सुरक्षा का लिया जायजा

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 03 Oct 2026, 08:12 AM 👁 25
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह ने अधीनस्थों सहित कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर पैदल गश्त की, साथ ही सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान, संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई। पुलिस द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या झूठी सूचना प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और आपसी सौहार्द बनाए रखें।

इस पैदल गश्त के दौरान प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र पवांर सहित पुलिस बल के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षा का अहसास कराना और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना है।
📲Get App