🔥 TRENDING आल्हा ऊदल किले में खजाने की खुदाई पर व... Seva Jyoti Matra Held in Budgam भागलपुर में नकली सीमेंट रीपैकिंग का भं... বাগনানের স্বস্তিক ক্লাবের ভাবনায় অভিন... प्रदेश मोर्चा प्रमुखों की संगठनात्मक ब... बृजमनगंज आदर्श नगर पंचायत के वार्ड 12...
07 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

एटा में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 07 Oct 2026, 07:47 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत एटा जिला पंचायत सभागार में फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत एटा जिला पंचायत सभागार में फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इस अवसर पर एटा जिलाधिकारी और प्रमुख जनगणना अधिकारी एम. अरुन्मोली ने फीता काटकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम दो स्लॉटों में आयोजित किया जा रहा है, जिनमें से प्रथम स्लॉट 7, 8 और 9 अक्टूबर को तथा द्वितीय स्लॉट 14, 15 और 16 अक्टूबर को प्रस्तावित है।

प्रथम स्लॉट में 34 फील्ड ट्रेनरों को जनगणना प्रक्रिया, प्रपत्रों के संधारण, गणना संबंधी बिंदुओं और फील्ड विजिट में पूछे जाने वाले प्रश्नों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला जनगणना प्रभारी आदेश मौर्य, मास्टर ट्रेनर संजय शर्मा और रजत पाल इस प्रशिक्षण का संचालन कर रहे हैं। प्रशिक्षण के बाद ये ट्रेनर एटा तहसील एवं नगरीय निकायों के प्रगणकों को प्रशिक्षित करेंगे, ताकि जनगणना का कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लापरवाही से बचें, प्रगणकों की शंकाओं का समाधान करें और प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करें। इस अवसर पर एडीएम चन्द्र प्रकाश पाठक, सीडीओ राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, एसडीएम रविंद्र सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
📲Get App