🔥 ट्रेंडिंग हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने नशा मुक्त... हिमाचल प्रदेश की साक्षरता दर 99.3% तक... અડાલજ કેનાલ પર ગાડીની બેદરકારી, પાછળની... पंजाब कांग्रेस ने सीईसी ज्ञानेश कुमार... एनडीटीवी एमपी छत्तीसगढ़ ने भोपाल से ब्... बायतु विधायक हरीश चौधरी ने मुख्यमंत्री...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

एटा: खेत में पानी को लेकर हुए विवाद में फायरिंग, 12 वर्षीय बालक घायल; तीन गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 24 सित. 2026, 07:14 AM 👁 41
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

एटा जनपद में खेत में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद फायरिंग की घटना में घायल हुए 12 वर्षीय बालक के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से अवैध असलहा भी बरामद हुआ है।

जनपद एटा के थाना जैथरा पुलिस ने फायरिंग और जानलेवा हमला करने की घटना में संलिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्तों में एक पुरुष और दो महिलाएँ शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध असलहा भी बरामद किया है।

घटना का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि वादी रेवती उर्फ नरेन्द्र सिंह निवासी गांव ढकपुरा थाना जैथरा ने थाने में लिखित सूचना दी थी। सूचना के अनुसार, 19 सितंबर 2026 को शाम लगभग 5 बजे खेत में पानी लगाने को लेकर वादी पक्ष का प्रतिवादी सत्यराम पुत्र सूरजपाल निवासी ढकपुरा से विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते 19/20 सितंबर 2026 की रात करीब 12:50 बजे प्रतिवादी पक्ष ने वादी के घर पर आकर फायरिंग कर दी।

गोलीबारी के दौरान वादी का 12 वर्षीय बेटा आशू छत पर लेटा हुआ था, जिसे एक गोली बाईं आंख में लग गई। घायल बालक को तत्काल उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा गया। इस संबंध में थाना जैथरा में मुअस0- 313/2026 के तहत धारा 191(2), 191(3), 190, 352, 351(3), 109(1), 61(2)(a) बीएनएस के तहत रघुवीर सिंह सहित 09 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध मामला पंजीकृत किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेंद्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में, थाना जैथरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राजकुमार पुत्र बत्तीराम निवासी ढकपुरा थाना जैथरा जनपद एटा व दो अन्य महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
📲Get App