अपराध
एटा: कोतवाली नगर पुलिस ने जुआ खेल रहे छह जुआरियों को 2740 रुपये और ताश के पत्तों सहित किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने वारसी कॉलोनी गैराज के पास से छह जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा है।
एटा जनपद में पुलिस ने जुआ और सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान वारसी कॉलोनी गैराज के पास से जुआ खेल रहे छह जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 2740 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह के कुशल नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, थाना कोतवाली नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की।
गिरफ्तार किए गए जुआरियों के खिलाफ थाना कोतवाली नगर पर जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा अपराध संख्या 508/26 पंजीकृत किया गया है। पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में सोनू पुत्र सत्तार, सबलू पुत्र नसरुद्दीन, साहिल पुत्र अली मौहम्मद, फईम पुत्र मुन्नालाल, साहिद वारसी पुत्र अव्दुल मजीद और तसलीम पुत्र वुन्दा शामिल हैं।
इस गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह पंवार, उपनिरीक्षक पारस त्यागी और उपनिरीक्षक लोकेश कुमार का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस आगे भी इस तरह के अभियानों को जारी रखने की बात कह रही है।