🔥 TRENDING વૈભવ અને અભિષેકે ધબધબાટી LIVE બોલાવી... મહીસાગર જિલ્લામાં સુરક્ષિત ગામ અભિયાન... छत्रपती संभाजीनगर में मोबदला न मिलने प... ખાંભા તાલુકાના ડેડાણ ગામમાં બસ સ્ટેન્ડ... જેલમાં બંધ AAP ધારાસભ્ય ચૈતર વસાવાને 3... Original Sing launches festive track “...
27 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

एटा के दरोगा राजकुमार सिंह का 52 वर्ष में बीमारी से निधन, जालौन में तैनात

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 27 Oct 2026, 01:44 PM 👁 24
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

एटा के मोहल्ला वर्मा नगर में मंगलवार सुबह 52 वर्षीय दरोगा राजकुमार सिंह का बीमारी से निधन हो गया। वे जालौन जिले में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे।

एटा के मोहल्ला वर्मा नगर में मंगलवार सुबह 52 वर्षीय दरोगा राजकुमार सिंह का बीमारी से निधन हो गया। वे जालौन जिले में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे।

दरोगा राजकुमार सिंह पिछले लगभग चार महीने से बीमारी के चलते छुट्टी पर थे और अपने घर पर ही इलाज करा रहे थे। मंगलवार सुबह उन्हें बीमारी के कारण अंतिम सांस ली।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली नगर क्षेत्र के सिविल लाइन चौकी प्रभारी ने बताया कि दरोगा जालौन में तैनात थे और चार महीने से छुट्टी पर थे।

पुलिस ने पंचनामा भरने समेत अन्य कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंपा जाएगा। दरोगा की मौत से परिवार और परिचितों में दुख का माहौल है।
📲Get App