🔥 TRENDING Deputy CM Sunetra Pawar surveys drough... Mumbai Police to relocate 13 repeat of... Uttar Pradesh secures 810 acres in Bun... Price cuts of up to 70% announced for... UP CM Yogi attributes improved law and... Sikkim MP urges national focus on spri...
18 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
एटा: जिलाधिकारी के निर्देश, स्थलीय सत्यापन और फीडबैक के बाद ही होगा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण
Local

एटा: जिलाधिकारी के निर्देश, स्थलीय सत्यापन और फीडबैक के बाद ही होगा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 17 Oct 2026, 11:53 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

एटा में संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता से संवाद और स्थलीय निरीक्षण के बाद ही गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

एटा, 17 अक्टूबर 2026 (सू0वि0)। शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील अलीगंज में जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इला मारन ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आईजीआरएस, मुख्यमंत्री पोर्टल, दैनिक जनसुनवाई, संपूर्ण समाधान दिवस एवं थाना दिवस सहित किसी भी माध्यम से प्राप्त शिकायत का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं रहना चाहिए। संबंधित अधिकारियों को शिकायतकर्ता से संवाद स्थापित कर फीडबैक प्राप्त करना होगा और आवश्यकतानुसार स्थलीय निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का सत्यापन करना होगा। निस्तारण के उपरांत कार्रवाई से संबंधित फोटोग्राफ भी अनिवार्य रूप से संलग्न किए जाएं, ताकि शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित हो सके और पात्र व्यक्तियों को नियमानुसार न्याय एवं राहत मिल सके।

संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों पर जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों को तत्काल मौके पर भेजकर जांच एवं आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्व में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए शिकायतकर्ताओं से दूरभाष पर फीडबैक भी प्राप्त किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

तहसील अलीगंज में कुल 84 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 05 का मौके पर निस्तारण किया गया। एटा सदर में 27 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 05 का निस्तारण हुआ। जलेसर में 22 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 04 का मौके पर निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दिया गया है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
📲Get App