🔥 TRENDING Land Subsidence at CCL's Lancaster Hos... Cyclonic Circulation Triggers Rain Ale... Kerala M.Pharm Mop Up Allotment 2026:... Goodreturns Releases Onam Bumper Lotte... Hyderabad Gold Prices Dip on Sep 28, R... Telangana Govt Takes Steps to Resolve...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
एसीपी सीसामऊ कार्यालय का अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था ने किया निरीक्षण
Sarkari Yojana

एसीपी सीसामऊ कार्यालय का अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था ने किया निरीक्षण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 16 Sep 2026, 05:20 PM 👁 53
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं प्रभावी पुलिसिंग के साथ फरियादियों से शालीन व्यवहार सुनिश्चित करने पर जोर

कानपुर। दिनांक 16 सितंबर 2026 को अपर पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त, सीसामऊ कार्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस उपायुक्त, सेन्ट्रल अतुल श्रीवास्तव एवं सहायक पुलिस आयुक्त, सीसामऊ उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त ने कार्यालय की व्यवस्थाओं, अभिलेखों एवं विभिन्न रजिस्टरों के रख-रखाव का जायजा लिया। उन्होंने कार्यालय में लंबित प्रकरणों, शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अपर पुलिस आयुक्त ने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा लंबित विवेचनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने विवेचनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने और वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई के साथ निरंतर निगरानी बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने कार्यालय में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजन के साथ शालीन, संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। अपर पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को क्षेत्र में निरंतर भ्रमण करते हुए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने, अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
📲Get App