🔥 ट्रेंडिंग मध्य प्रदेश के सीएम ने नेहरू‑गांधी परि... लुधियाना में ट्रेन से टकराए अज्ञात व्य... ओरछा में दिग्विजय सिंह का दर्शन, रामरा... जालंधर में शराबी बेटे ने पिता को गोली... लुधियाना में दो युवा वेल्डर अपहरण, पुल... पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने यू‑...
26 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
शिक्षा

एसपी निखिल राखेचा ने किया सरोना थाने का वार्षिक निरीक्षण, पुलिसिंग व्यवस्था की ली जानकारी; जवानों को किया पुरस्कृत

✍️ रिपोर्टर: Devendra Kumar पोया 🗓 26 नव. 2026, 10:11 PM 👁 36
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने गुरुवार को थाना सरोना का वार्षिक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था, अपराधों की विवेचना, कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग गतिविधियों का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, जवानों के बैरक, गार्ड मोर्चा, मालखाना एवं शस्त्रागार का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपराध पंजी, दैनिक डायरी, सीसीटीएनएस सहित विभिन्न पुलिस अभिलेखों की समीक्षा की गई। लंबित प्रकरणों, शिकायतों के निराकरण, वारंट एवं समंस तामीली को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं उत्कृष्ट परेड टर्नआउट, अनुशासन एवं बेहतर वेशभूषा प्रदर्शित करने वाले जवानों को पुरस्कृत करने हेतु नामांकित किया गया।
📲Get App