🔥 TRENDING Madhya Pradesh CM Blames Nehru‑Gandhi... Train strikes unknown pedestrian in Lu... Former CM Digvijay Singh Visits Orchha... Drunk Son Fatally Shoots Father in Jal... Two Young Welders Abducted in Ludhiana... Former CM Digvijaya Singh Laughs Off ‘...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

एसपी निखिल राखेचा ने किया सरोना थाने का वार्षिक निरीक्षण, पुलिसिंग व्यवस्था की ली जानकारी; जवानों को किया पुरस्कृत

✍️ Reporter: Devendra Kumar पोया 🗓 26 Nov 2026, 10:11 PM 👁 35
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने गुरुवार को थाना सरोना का वार्षिक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था, अपराधों की विवेचना, कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग गतिविधियों का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, जवानों के बैरक, गार्ड मोर्चा, मालखाना एवं शस्त्रागार का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपराध पंजी, दैनिक डायरी, सीसीटीएनएस सहित विभिन्न पुलिस अभिलेखों की समीक्षा की गई। लंबित प्रकरणों, शिकायतों के निराकरण, वारंट एवं समंस तामीली को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं उत्कृष्ट परेड टर्नआउट, अनुशासन एवं बेहतर वेशभूषा प्रदर्शित करने वाले जवानों को पुरस्कृत करने हेतु नामांकित किया गया।
📲Get App